17.8 C
Madhya Pradesh
November 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625620222461
मध्यप्रदेश

शासकीय सेवकों को मिलेगी बार्षिक वेतन वृद्धि, आदेश जारी

Bundelikhabar

शासकीय सेवकों को एक जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021
को देय वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर आदेश जारी

भोपाल / ब्यूरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शासकीय सेवकों को एक जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिये आज इस आशय के निर्देश जारी कर दिये हैं। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी है प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाले सभी स्वत्यों को नियमानुसार दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-भ्रष्टाचार:पचास हजार की रिश्वत लेते SDO धरे गए

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है वाषिक वेतन वृद्धि जुलाई / जनवरी माह में देय होती है। चूंकि राज्य शासन द्वारा वेतन वृद्धि को स्थगित करने या रोकने के आदेश नहीं किये गये हैं इसलिये शासकीय सेवकों को वार्षिक वेतन वृद्धियों का भुगतान पात्रता के अनुसार किया जायेगा।
जिन शासकीय सेवकों की वार्षिक वेतनवृद्धि जनवरी 2022 में देय होगी उनके संबंध में भी गणना के निर्देश दिये दिये हैं। जुलाई 2020 /जनवरी 2021 की वेतन वृद्धि के वित्तीय लाभ/ एरियर्स की राशि के संबंध में अलग से निर्णय लिया जायेगा।
राज्य शासन के अधीन सभी उपक्रम निगम, मंडल, स्थानीय निकाय विकास प्राधिकरण, आयोग, विश्वविद्यालय के कर्मियों को भी जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की वार्षिक वेतनवृद्धि तत्समय देय नहीं रही थी। अत: इस संबंध में निर्देश संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा अलग से जारी किये जायेंगे।
वेतनवृद्धि के लिये जो फार्मूला वित्त विभाग ने दिया है उसके अनुसार यदि शासकीय सेवक का वेतनमान लेवल 12 (56100-177500) है और जून 2020 में मूल वेतन रूपये 69000 है तो एक जुलाई 2020 में काल्पनिक वार्षिक वेतनवृद्धि 71100 होगी (जिसका वास्तविक भुगतान नहीं हुआ) और एक जुलाई 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि रूपये 73200 (जुलाई 2020 की काल्पनिक वेतनवृद्धि शामिल करते हुए) प्रदाय की जायेगी। जिन शासकीय सेवकों की वार्षिक वेतनवृद्धि जनवरी 2022 में देय होगी उनकी गणना भी इसी अनुसार की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर वन मण्डल: स्टेट फॉरेस्ट रेंज एसोसिएशन ने वन मंत्री से जांच के लिए लगाई गुहार

Bundeli Khabar

समर्थ सदगुरु भैया जी सरकार ने प्रशासन के खिलाफ लगाई जान की बाजी

Bundeli Khabar

पदोन्नति में आरक्षण को ले कर नरोत्तम मिश्रा ने दिया यह बयान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!