26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1644380679855
मध्यप्रदेश

पदोन्नति में आरक्षण को ले कर नरोत्तम मिश्रा ने दिया यह बयान

Bundelikhabar

सर्वसम्मति से लिया जाएगा निर्णय- मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल/ब्यूरो

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा। डॉ मिश्रा ने शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री-समूह की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार के समक्ष अजाक्स और सपाक्स दोनों संगठन अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत कर चर्चा करें। बैठक में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2002 और नवीन पदोन्नति नियम-2021 के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, वन मंत्री डॉ.कुँवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस.एन. मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी, अजाक्स के अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव पशुपालन जे एन कंसोटिया, सपाक्स के अध्यक्ष के. एस. तोमर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता के समधी ने कनाडा के डॉक्टर के हड़पे एक करोड़

Bundeli Khabar

आयुर्वेद महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

Bundeli Khabar

पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान : गृहमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!