22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627274705977
मध्यप्रदेश

बिजावर: श्रावण मास के पहले सोमवार पर जटाशंकर में उमड़ा जन सैलाब

Bundelikhabar


बिजावर / सुरेश रजक

यह भी पढ़ें-द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने किया बारिश से प्रभवित लोगों को अनाज व खाद्य पदार्थ वितरण

हिन्दू धर्म के आराध्य देवों के देव भगवान आशुतोष महादेव की बिशेष आराधना करने वाला माह सावन प्रारंभ हो गया है, बुंदेलखंड के केदारनाथ माने जाने वाले नीलकंठ भगवान भोलेनाथ जटाशंकर धाम समूचे मध्यप्रदेश के नागरिकों की आस्था का केंद्र है वैसे तो पूरे सावन के महीने यहां लोगों का मेला लगा रहता है किंतु श्रावण मास के सोमवार को यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, इस बर्ष भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है जब सावन मास के प्रथम सोमवार को यहां श्रद्धालुओं का जन समूह उमड़ा और चारों ओर वातावरण में केवल भोलेनाथ के जयकारों की गूंज ही सुनाई दे रही थी, गैर तलब है कि कोरोना महामारी के चलते बीते साल यहां कुछ प्रशासनिक सख्ती रखी गई थी किन्तु इस बर्ष थोड़ी ढील दी गई है, जिससे दूर-दूर से भक्त आने शुरू हो गए हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना गाईड लाइन का पालन भी किया जा रहा है, क्योकि जटाशंकर धाम में समूचे मध्यप्रदेश के साथ साथ देश के कोने कोने से लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आते हैं और मनमानी मुरादें पाते हैं रविवार की शाम से ही यहां लोगो का आना चालू हो गया था जिससे सोमवार को यहां श्रद्धालुओं का सैलाब इकट्ठा हो गया।

IMG 20210726 WA0015

Bundelikhabar

Related posts

पाटन,मझोली,कटंगी एवं पौंडा में जिला प्रभारी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Bundeli Khabar

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया परीक्षा टाइम टेबल

Bundeli Khabar

माँ शेरावाली मंदिर में 51 फिट लंबी चुनरी भेंट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!