24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210726 WA0016
देश

द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने किया बारिश से प्रभवित लोगों को अनाज व खाद्य पदार्थ वितरण

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा

मुम्बई : मॉनसून का सुहाना मौसम सभी को भांता है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह आफत भी बन जाता है। बीते दिनों मुम्बई में हुई लगातार तेज बारिश से मालाड पूर्व स्थित गांधी नगर, हनुमान नगर आदि निचले क्षेत्रों में पानी भर गया और कुछ लोगों के घर ढह गए। जिससे उन्हें बेघर होना पड़ा। उनके खाने के भी लाले पड़ गए। लोगों को मुसीबत में फंसा देखकर उनके मदद के लिए सर्वप्रथम द्वारकामाई चैरिटी संस्था दौड़ी आई और राहत कार्य शुरू किया। राहतकार्य के अंतर्गत लगातार उन इलाकों में संस्था द्वारा सेवाकार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-सावन के पहले सोमवार को रिमझिम फुहार के बीच सजे बाबा के दरबार

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के मार्गदर्शन में और मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिंडोशी विधानसभा के वार्ड क्र. 38 में बड़ी संख्या में अनाज एवं खाद्य पदार्थ वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी चंदन उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, ज्योति शाह, सरोज उपाध्याय, अनिता पांडेय, सीता प्रजापति, शांति यादव, हास्य कलाकार श्रवण गुप्ता,अमित पंडित, प्रदीप सरोज, विमलेश पाल, शिवकुमार सोनी,प्रशांत, श्याम सुशीला त्रिलोकी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था की इस पहल से प्रेरित होकर अन्य स्थानीय सामाजिक संस्थाओं ने भी अपने-अपने स्तर पर सेवाकार्य प्रारम्भ किया है।


Bundelikhabar

Related posts

यूक्रेन युद्ध: कैंसल हुई फ़्लाइट के कारण प्रदेश की बेटियों की नही हो पा रही वतन वापिसी

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

मिस एंड मिसेज ब्लिसफुल इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का शानदार आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!