23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2 5
मध्यप्रदेशUncategorized

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट 2020 में सागर ने मारी बाजी

Bundelikhabar

बुंदेलखंड का एक और गौरव,इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में सागर स्मार्ट सिटी को देश में दूसरा स्थान : मंत्री भूपेंद्र सिंह
सागर /अभिलाष पवार
ज़िले वासियों के लिए एक और ख़ुशख़बरी है। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में सागर शहर को सिटी अवार्ड की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है। इस कामयाबी ने हमारे सागर को देश के उत्कृष्ट शहरों की श्रेणी में ला दिया है। बुंदेलखंड अंचल को इस गौरव की बधाई। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बधाई देते हुए उक्त विचार सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दिए।

उल्लेखनीय है कि, इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में मध्यप्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को अलग-अलग कैटेगिरी में कुल ग्यारह पुरस्कार मिले हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि, वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के आभारी हैं कि राज्य के विकास की उनकी लगातार कोशिशों के चलते ये शहर इस सफलता को हासिल कर सके। उन्होंने सागर सहित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी इस कामयाबी के लिए बधाई दी।

images 4 24

Bundelikhabar

Related posts

राजसात वाहनों की 20 जुलाई को होगी नीलामी

Bundeli Khabar

चल रहा है मनरेगा का काम, किन्तु मजदूर बेरोजगार घूम रहे हैं

Bundeli Khabar

लुटेरी दुल्हन गिरोह के साथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!