28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210726 WA0022
देश

कल सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर के पट रहेंगे बंद

Bundelikhabar

कल दि. २७ जुलाई अंगारक संकष्टी चतुर्थी के दिन बंद रहेगा टिटवाळा के सिद्धिविनायक महागणपती मंदिर का पट.


मुम्बई / जैनेंद्र सैतवाल
टिटवाळा : कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र के सभी मंदिर दर्शन के लिए बंद हैं, ठाणे जिला के टिटवाळा मे स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक महागणपती मंदिर भाविको के लिए पूर्णत: बंद रहेगा यह जानकारी मंदिर प्रशासन ने दी हैं.
मंगळवार के दिन आने वाली संकष्ट चतुर्थीस अंगारक चतुर्थी कहलाती हैं,इस चतुर्थी के दिन जगह जगह से गणेशभक्त टिटवाळा के सिद्धिविनायक महागणपती का दर्शन करने आते हैं जिस कारण से मंदिर परिसर में भारी संख्या में गर्दी होती हैं. किन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण मंदिर बंद हैं

यह भी पढ़ें-बिजावर: श्रावण मास के पहले सोमवार पर जटाशंकर में उमड़ा जन सैलाब

गणेश भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन मंदिर ने मुख दर्शन की व्यवस्था कि पंरतु अंगारक चतुर्थी होने से भक्तों की संख्या में वृध्दि हुई तो कोरोना के सभी नियमों का पालन करना असंभव है सोशल डिस्टनिंग का पालन नाही किया जा सकता है व गणेशभक्तो की गर्दी से कोरोना का फैलाव अधिक हो सकता है इस कारण वश महागणपती मंदिर प्रशासन ने कल आने वाले अंगारक संकष्टी चतुर्थी को महागणपती मंदिर का मुख दर्शन बंद रखा है. मंदिर प्रशासन ने सुचना देते समय कहा कि गणेश भक्त ऑन लाइन, फेस बुक, व मंदिर परिसर में स्थित एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से दर्शन कर सकते हैं


Bundelikhabar

Related posts

सीमा पर जवानों से मिलना चाहती हैं आशा भोंसले

Bundeli Khabar

राज्यपाल से उपमहापौर ने की मुलाकात

Bundeli Khabar

प्रदेश के दामाद और माँ भारती के लाल ने दुनिया से कहा अलविदा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!