27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2 2
मध्यप्रदेश

टीकाकरण होने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति- एसडीएम

Bundelikhabar

बिजावर (अरविंद अग्रवाल)…. कोरोना की दूसरी लहर के बाद 1 जून से अनलॉक फर्स्ट आरंभ हो रहा है | इसके तहत शर्तों के साथ दुकानें खोलने की भी अनुमति दी जा रही है | एसडीएम राहुल सिलड़िया ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकान खोलने की अनुमति रहेगी | इसमें दुकान में सोशल डिस्टेंस ,मास्क के साथ ही ऐसे दुकानदारों को ही दुकान खोलने की अनुमति रहेगी जो दुकानदार स्वयं और उनके परिवार के टीकाकरण के लिए पात्र सदस्य अपना टीकाकरण करवा चुके हैं | तहसीलदार दुर्गेश तिवारी ने बताया कि दुकानें खुलने पर जांच के लिए गठित दल खुली पाई गई दुकानों के दुकानदारों और उनके परिजनों के टीकाकरण के रिकॉर्ड की जांच करेंगे बगैर टीकाकरण करवाये हुये दुकान खुली मिलने पर दुकान शील कर अन्य विधि सम्मत कार्यवाही भी की जायेगी | इसके साथ ही नो मास्क नो सर्विस नियम भी लागू रहेगा बगैर मास्क लगाए दुकान पर आने वाले किसी भी ग्राहक को सामग्री नहीं दी जा सकेगी | इसके उल्लंघन पर भी दुकान सील की जायेगी | एसडीएम ने बताया कि कोरोना के केस कम जरूर हुए हैं लेकिन हमारी सतर्कता में कमी नहीं आनी चाहिए | सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करना भी और करवाना भी है |

images 3 4

Bundelikhabar

Related posts

सावन की बौछार ने जल मग्न किया विकास कार्य

Bundeli Khabar

सागर: पूनम के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कॉंग्रेस नेता

Bundeli Khabar

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को CM शिवराज की बड़ी सौग़ात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!