17.8 C
Madhya Pradesh
November 11, 2026
Bundeli Khabar
images 2 7
मध्यप्रदेश

कांवड़ यात्रा पर रोक

Bundelikhabar

नहीं निकाली जा सकेगी कांवड यात्रा
कांवड यात्रा आयोजकों के साथ बैठक संपन्न

जबलपुर / ब्यूरो

यह भी पढ़ें-निर्मम हत्या: प्रेमिका के घर के सामने जलाई प्रेमी की चिता

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के मद्देनज़र जबलपुर जिले में कहीं भी कांवड यात्रा के निकालने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने पुलिस कंट्रोल रूप में कांवड यात्रा के आयोजकों के साथ आज रविवार को संपन्न हुई बैठक में दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं गोपाल खाण्डेल भी मौजूद थे।
बैठक में अपर कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र जारी की गई गाइडलाईन में ऐसी सभी राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, मनोरंजन एवं खेल कूद की गतिविधियों, रैलियों एवं जुलूस के आयोजन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है, जहाँ जनसमूह एकत्र होने की संभावना हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के परिपालन में जबलपुर जिले में कांवड यात्रा अथवा इस तरह के अन्य किसी भी आयोजनों की अनुमति नहीं दी जायेगी जहाँ भीड़ एकत्र होने की संभावना है। श्री दीक्षित ने बैठक में मौजूद कांवड यात्रा के आयोजकों से शासन द्वारा जारी इस गाइड लाइन का पालन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में सहयोग करने का आग्रह किया है।

FB IMG 1627271710524

बैठक में संस्कार कांवड यात्रा के संयोजक शिव यादव, विशाल तिवारी, भारत सिंह यादव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक तिवारी, थाना प्रभारी रांझी आर. के. मालवीय एवं थाना प्रभारी खमरिया निरूपा पाण्डे, कमलेश सिंह, रवीन्द्र कुशवाहा, संदीप वर्मा, शिव प्रजापति, धर्मेन्द्र नामदेव, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।

FB IMG 1627271705044

Bundelikhabar

Related posts

पाटन: तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन

Bundeli Khabar

पाटन,मझोली,कटंगी एवं पौंडा में जिला प्रभारी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Bundeli Khabar

धर्म प्रचार क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जीतु सोमपुरा को मिला ‘राष्ट्रीय पत्रकार भूषण अवॉर्ड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!