मुजफ्फरनगर / ब्यूरो
यह भी पढ़ें-इंतजार खत्म: आज से खुलेंगे स्कूल
बिहार के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है जहाँ एक नौजवान लड़के को उसकी प्रेमिका के सामने ही पीट-पीट कर मार डाला, उसका गुनाह केवल इतना था कि उसने एक लड़के से प्यार करने की हिमाकत की थी जिसकी उसको इतनी बड़ी सजा मिली कि उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़े।

दो युवा दिलों में प्यार जगना कोई नई बात नहीं है। प्रेम को विवाह का रंग मिले ऐसी कोशिशें भी होती रही हैं। लेकिन रूढ़िवादी परंपरा का आलम ये है कि प्यार पर पहरे बिठाने से इस पर अंकुश को लेकर नृशंस कुकृत्य का दौर भी जारी रहा है। इसके कई उदाहरण हैं जिसमें एक अजीजपुर सरैया कांड भी था। जहां प्यार करने वाले एक युवक की नृशंस हत्या से अजीजपुर जल उठा था। तब मामला दो समुदायों का था। लेकिन सोनबरसा कांड तो एक जाति के दायरे में समाहित था। फिर भी ये जघन्य कांड मानवीयता को झकझोर गया।
मुजफ्फरपुर के सौरभ हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुशांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही कानून व्यवस्था में खलल डालने को लेकर लड़का पक्ष के तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसे कुकृत्य पर क्या इससे रोक लग सकेगी।

एक नजर मामले पर:
ये सनसनीखेज वारदात शनिवार को सामने आई जब कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सौरभ कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई। सौरभ को रेपुरा रामपुर साह से सोनबरसा स्थित अपने घर बुलाकर लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी निर्मम ढंग से पिटाई की। मारपीट के वहसीपना का आलम ये था कि आरोपियों ने सौरव के निजी अंगों को भी काट दिया था। यही नहीं इसके बाद उसे अधमरा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम का परिणाम भी दूसरे रूप में सामने आया जब सौरव के शव को लेकर परिजनों ने हंगामा मचा दिया। एक निर्दोष की हत्या पर ग्रामीणों का समर्थन मिलते ही उग्र भीड़ आरोपी के दरवाजे पर जा पहुंची। वहां न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया गया बल्कि प्यार की बलिवेदी चढ़े सौरव की चिता भी लड़की पक्ष के दरवाजे पर सजाई गई और अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया।

