पाटन/सजल सिंघई
पाटन नगर धार्मिक आयोजनों के लिए संस्कारधानी में अपनी एक अलग छवि बनाये हुए है इसी के चलते नव निर्मित श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय पाटन में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि दिनाँक 13 जून से उक्त आयोजन का शुभारंभ किया गया जो 15 जून तक चलेगा, जिसमें पाटन नगर के लोग भक्तिमय हो कर भगवान के श्री चरणों में अपनी हाजरी लगा रहे हैं, महिलाएं हो या पुरुष या फिर बच्चे सभी भक्ति की इस गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

यह आयोजन श्री अशोक दानी जी के सानिध्य में सम्पन्न कराया जा रहा है इस भक्ति महायज्ञ में श्री अशोक संधेलिया जी को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, एवं नन्हेलाल गुरु, डॉ. राजीव सिंघई, शेखर जैन ,डॉ. संदीप सिंघई,आज़ाद जैन,अतुल जैन, आदि लोग उक्त कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार रहे।


