29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627272233077
मध्यप्रदेश

संकुल स्तर पर आज होगा वेक्सीनेसन

Bundelikhabar

समस्त संकुल स्तर पर आज लगाई जाएगी वैक्सीन
-कलेक्टर

82 संकुल केंद्र एवं 53 महाविद्यालयों में होगा वैक्सीनेशन

समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवं परिजनों का होगा वैक्सीनेशन

सागर / अभिलाष पवार
मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 26 जुलाई दिन सोमवार से कक्षा 11 एवं 12 की कक्षाएं प्रारंभ हो रही है एवं समस्त शालाओं के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार को समस्त संकुल केंद्रों ,केंद्रीय विश्वविद्यालय ,प्राइवेट विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक ,निजी महाविद्यालय ,शासकीय महाविद्यालय ,आईटीआई ,नवोदय विद्यालय, सेंट्रल स्कूल, सहित समस्त शैक्षणिक संस्थानों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर सोमवार को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं ।

यह भी पढ़ें-कांवड़ यात्रा पर रोक

कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि 26 जुलाई से प्रारंभ हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र के पूर्व समस्त शिक्षण संस्थान अपने अपने संस्थान में शत-प्रतिशत सैनिटाइजेशन कराएं और सोशल डिस्टेंसिंग की मान से बैठने की व्यवस्था की जावे ।
कलेक्टर सिंह ने समस्त अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि विद्यालय जाते समय एवं विद्यालय में उपस्थित रहते समय समस्त विद्यार्थी मास्क उपयोग अवश्य करें एवं कोविड-19 का शत-प्रतिशत भी पालन करें।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि सोमवार को आयोजित होने वाले समस्त संकुल केंद्रों में वैक्सीनेशन सेंटरों की स्थापना के लिए जन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए और बीआरसी एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा मानिटरिंग की जावे कि शिक्षकों एवं शाला के अन्य स्टाफ व परिवार जन का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन एक ही दिन में किया जाए ।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिया कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन आने वाले समस्त शैक्षणिक शैक्षणिक स्टाफ की सूची तैयार करें और देखें कि कितने व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का प्रथम डोज एवं कितने व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया है और कितने व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित हैं उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों का व्यक्ति नेशन करने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया जाए और संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन में शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के समस्त स्टाफ एवं उनके परिजनों का वैक्सीनेशन कराएं ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में 82 संकुल केंद्रों 53 शासकीय ,अशासकीय महाविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं निजी विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर सोमवार को वैक्सीनेशन कराएं।

FB IMG 1627272238312

Bundelikhabar

Related posts

औपचारिकता के तहत बांटा जा रहा है राशन

Bundeli Khabar

खनिज के अवैध परिवहन के तीन प्रकरणों में 48 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित

Bundeli Khabar

प्रदेश ओलंपिक चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!