28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210727 WA0026
मध्यप्रदेश

रेलवे का पे एंड पार्क भी चोरों से सुरक्षित नहीं

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण :- अब रेलवे का पे एंड पार्क भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। वाहन पार्किंग के लिए सबसे सुरक्षित जगह पेय एंड पार्किंग को माना जाता है, लेकिन जब पेय एंड पार्क से ही गाड़ियां चोरी होनी लगे तो इसे क्या माना जाए। लापरवाही के साथ मिलीभगत कहा जाएगा? गौरीपाड़ा कल्याण के रहने वाले रविंद्र कुमार पांडे नामक व्यक्ति कल्याण पश्चिम में रेलवे की पेय एंड पार्क में मोटरसायकल खड़ा कर ड्यूटी पर गया था। शाम को वापस आने के बाद पता चला कि लाखों रुपए की बाइक पार्किंग से गायब है। इस बात को लेकर पार्किंग के संचालक से काफी बहस भी हुई लेकिन पार्किंग संचालक ने अपना पल्ला झाड़ लिया। अंत में पांडे ने महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें-6 माह की बच्ची को सही सलामत किया सुपुर्द ।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि सैकड़ो गाड़ियों के बीच से लाखों रुपए की यह महंगी बाइक चोरी कैसे हुई। कल्याण स्टेशन से सटे पार्सल आफिस के बगल में मध्य रेल प्रशासन द्वारा टेंडर में निर्धारित की गई जगह से ठेकेदार ने चार गुना अधिक जग कब्जा किया है। कई बार इस मसले को लेकर शिकायत भी हुई लेकिन रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण पेय एण्ड पार्क का ठेकेदार अतिरिक्त जगह पर कुंडली मारकर बैठा हुआ है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई के बजाय आंख बंद कर बैठा है.


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान

Bundeli Khabar

नगर पथ विक्रय समिति कार्यालय का उद्घाटन

Bundeli Khabar

पाटन: वन-विभाग की लापरवाही से तेंदुआ का खौफ बरकरार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!