23.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
images 2 2
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र 19 और 22 जुलाई

Bundelikhabar

नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से किया जायेगा
जिले में कोविड-19 टीकाकरण हेतु 19 और 22 जुलाई को आयोजित होंगे सत्र

टीकमगढ़/ब्यूरो

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों को 19 एवं 22 जुलाई के लिए निर्धारित कोविड-19 वैक्सीन डोज आवंटित की जा रही है। इसके तहत टीकमगढ़ जिले में शहरी क्षेत्रों में 19 जुलाई को 5600 और 22 जुलाई को 5600 नागरिकों को कोवीशील्ड वैक्सीन के प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाये जाने हेतु टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत टीकमगढ़ शहरी क्षेत्र में एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र, नगर भवन एवं पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित बल्देवगढ़, कारी, पलेरा, जतारा, लिधौरा, दिगौड़ा, बड़ागांव धसान तथा खरगापुर नगर में नागरिकों को कोवीषील्ड वैक्सीन के प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाये जाने हेतु टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। 19 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र हेतु आॅनलाईन बुकिंग 17 जुलाई 2021 को प्रातः 10 बजे से 10ः30 बजे के बीच में की जा सकेगी।

खास खबर-छतरपुर: नीलम अहिरवार मौत मामले में तब्बू उर्फ तालिब खान सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज

शासन द्वारा 19 और 22 जुलाई के टीकाकरण के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं । निर्देशानुसार 19 और 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों और नगरीय क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों की संख्या सीमित रखी जायेगी। इसके तहत प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में 400 नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोले जायेंगे। जिला मुख्यालय और नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जायेगा। इसके साथ ही टीकाकरण दिवस को सायंकाल 4 बजे के बाद शेष बची हुई कोविड-19 वैक्सीन डोजेज का आंकलन कर उपस्थित नागरिकों को टोकन वितरित किये जायेंगे एवं “ऑन साइट पंजीयन’’ के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जायेगा। शेष निकायों (ग्रामीण/शहरी) में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था (ऑन साइट पंजीयन) अनुसार यथावत संचालित होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अमित भटनागर बने प्रदेश सचिव

Bundeli Khabar

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Bundeli Khabar

ब्लैक फंगस का इलाज अब जबलपुर में…बनेंगे इंजेक्शन..

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!