23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20220109 095012382
मध्यप्रदेश

सेल्फी लेते वक्त हादसे में हुई दो महिलाओं की मौत

Bundelikhabar

भेड़ाघाट हादसे में हुई दोनों महिलाओं की मौत एक की बॉडी पहुंची पीएम, सेल्फी लेते वक्त हुआ था हादसा

जबलपुर/ब्यूरो

मेडिकल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा यह शव न्यू भेड़ाघाट में सेल्फी लेने के दौरान डूबी 22 वर्षीय सिद्धि पिछाड़िया का है, जो अपनी होने वाली सास के साथ न्यू भेड़ाघाट घूमने गई थीं, जहां पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले के दौरान दोनों पहाड़ी से नीचे नर्मदा में गिर गई तेज बहाव होने के कारण रिद्धि का तो पता नहीं चल पाया था लेकिन उसकी सास हंसा सोनी का शव गोताखोरों ने घटना के कुछ देर बाद ही ढूंढ निकाला था। वही रिद्धि का शव आज सुबह 10:30 बजे स्वर्गद्वारी में उतराता हुआ मिला।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए तिलवारा पुलिस ने बताया कि कल घाट कोपर मुम्बई निवासी अरविंद सोनी उम्र 53 वर्ष, पत्नि हंसा सोनी उम्र 50 वर्ष , बेटे राज सोनी उम्र 23 वर्ष एवं होने वाली बहू रिद्धी पिछडिया उम्र 22 वर्ष के साथ न्यू भेडाघाट घूमने आया था। दोपहर लगभग 3-30 बजे पत्नि हंसा एवं होने वाली बहू रिद्धि मोबाईल मे टाईमिंग सैट कर फोटो खींचने के लिए चट्टानो के उपर खडी थी, अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और तेज बहाव में बह गयी।स्थानीय तैराकों की मदद से तलाश करवाते हुए हंसा सोनी काश अब तो कल ही बरामद कर लिया गया था लेकिन बहू रिद्धि की तलाश की जा रही थी। जिसका शव स्वर्गद्वारी से बरामद कर लिया गया। जिसे मेडिकल में पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

वही मृतक के परिजनों और उनके परिचितों का कहना है कि इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं और इस घटना के लिए वेज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दोषी मानते हैं जिस जगह पर यह घटना घटी है वहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और क्षेत्रीय लोगों ने उस जगह को बैन करने की मांग की थी लेकिन उसके बाद भी ना वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद है और ना ही उस जगह को कवर किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundeli Khabar

हिन्दू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की फाँसी की मांग

Bundeli Khabar

डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई स्थाई कुलपति की नियुक्ति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!