26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 17
मध्यप्रदेश

सेमरा लहरिया कांड : ब्राह्मण संगठनो के समर्थन में बसपा मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरोध में उतरी

Bundelikhabar

सागर / सौरभ शर्मा
सेमरा लहरिया में हुई घटना के संबन्ध में दिन-प्रतिदिन घटना चक्र चलता जा रहा है वहीं समस्त ब्राह्मण संगठन प्रत्येक जिले में प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं और न्याय की माँग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ संगठन मिल कर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के स्टीफ़े की बात कर रहे हैं।

अब मामला धीरे-धीरे राजनैतिक मुद्दा बनता चला जा रहा है जो आगे मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सरकार को भी मुश्किल में डाल सकता है क्योंकि जहाँ ब्राह्मण समाज मंत्री भूपेंद्र सिंह के फैसले का विरोध कर रहा था तो वहीं अब बहुजन समाज पार्टी भी उनके साथ खड़ी हो गई है और चंचला शर्मा को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगी है।

देश एवं प्रदेश के कई ब्राह्मण संगठन उक्त घटना का विरोध कर रहे हैं साथ ही कई जिलों में ब्राह्मण संगठनों ने पुलिस प्रशासन एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ प्रदेश सरकार एवं महामहीम राजपाल महो के नाम ज्ञापन भी सौंपे है, ब्राह्मण संगठनों का कहना है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा दिया गया मकान तोड़ने का आदेश एक निंदनीय कृत्य है जिसका हम विरोध करते हैं साथ ही 30 अक्टूबर को खेल परिसर सागर में देश के समस्त ब्राह्मण बंधुओ का आह्वान किया गया है जिसमें लगभग 50 हजार लोगों के आने की संभावना है, अगर ऐसा होता है तो प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

क्या है मामला:
बीते दिनों राहुल यादव नाम का लड़के की मौत हो गई थी, परिवार जनों के बताए अनुसार लड़का राहुल यादव ब्राह्मण परिवार की लड़की को परेशान करता था जब लड़की की शादी हो गई तब लड़का आहत हो कर रात में उसके घर गया और पेट्रोल डाल कर आग लगी ली जिससे लड़की मौत हो गई किन्तु पुलिस ने बिना किसी विवेचना के लड़की के परिवार जनों पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया, एवं केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के आदेश पर उनका मकान जमीदोज करा दिया।


Bundelikhabar

Related posts

दस अपराधियों पर कलेक्टर ने की रासुका के तहत कार्यवाही

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ चलाया जन जागरण अभियान

Bundeli Khabar

मात्र कुछ ही घंटों में पूरी हुई लापता की तलाश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!