35.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

राजसात वाहनों की 20 जुलाई को होगी नीलामी

Bundelikhabar

अवैध मदिरा परिवहन के मामलों में राजसात किये गये वाहनों की होगी नीलामी

जबलपुर/सजल सिंघई

आबकारी विभाग द्वारा जबलपुर जिले में अवैध मदिरा परिवहन के मामलों में राजसात किये गये 26 वाहनों की नीलामी 20 जुलाई को की जायेगी। नीलाम किये जा रहे वाहनों में दोपहिया एवं चार पहिया वाहन शामिल हैं।
सहायक आयुक्त आबकारी जबलपुर के अनुसार अवैध मदिरा परिवहन के मामलों में राजसात किये गये वाहन संबंधित पुलिस थानों, भंडारगृह, आबकारी नियंत्रण कक्ष जबलपुर सिहोरा एवं कजरवारा में खड़े हैं। वहां इनका अवलोकन किया जा सकता है। नीलामी की प्रक्रिया एवं शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। राजसात किये गये वाहनों की नीलामी कलेक्टर द्वारा गठित समिति द्वारा की जायेगी। सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय द्वारा जप्तशुदा राजसात वाहनों की नीलामी के लिए सीलबंद निविदायें आमंत्रित की गई हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पी एच ई विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्राम वासी

Bundeli Khabar

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर

Bundeli Khabar

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अमित भटनागर बने प्रदेश सचिव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!