29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
images 10
मध्यप्रदेश

बाजार नही खुलेंगे अभी चार दिन

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)– सागर में कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए बाज़ार अभी चार दिन और बंद रहेंगे। सूत्रों की माने तो मकरोनिया क्षेत्र में मरीजों की संख्या में कमी नही आ रही है और सागर जिले का पोसिटिव रेट भी कुछ ठीक नही है जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चिंता जाहिर कर चुके हैं ऐसे में बाजार को खोलना किसी खतरे को मोल लेने जैसा ही होगा इसलिये जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि बाज़ार को अभी और बंद रखा जाए ताकि संक्रमण की चेन को रोक जा सके। प्रशासन भी अपनी पूर्ण सख्ती दिखा रहा है जिसके तहत जगह वाहन चेकिंग भी की जा रही है और बिना काम बाहर घूमने वालो पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। क्योंकि लोग नगर के लिये अपना दायित्व नही समझ रहे हैं। ज्ञात हो कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में लगभग पूरे सागर संभाग के मरीज आते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए सागर नगर को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है इसी के चलते कोरोना कर्फ्यू को अभी थोड़े दिन और बढ़ाया गया।

images 9

Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Bundeli Khabar

सफेद गिद्धों की तस्करी: पकड़े गए अपराधी

Bundeli Khabar

माँ शेरावाली मंदिर में 51 फिट लंबी चुनरी भेंट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!