20.6 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626495673814
मध्यप्रदेश

डायलिसिस की सुविधा मिलेगी अब सागर में

Bundelikhabar

जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही स्थापित की जाएगी डायलिसिस मशीन
जिला चिकित्सालय के समस्त कार्य समय सीमा में पूर्ण करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

सागर/अभिलाष पवार
जिला चिकित्सालय के समस्त निर्माण कार्य एवं तकनीकी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुुुल सिंह राजपूत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बोद्ध, डॉ आरडी गायकवाड, डॉ ज्योति चौहान, डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ,पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर जयसवाल, एसबीआई कि सुनील शर्मा इंजीनियर विपिन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढ़े-राजसात हथियारों को किया गया नष्ट

कलेक्टर दीपक सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि अगले 30 दिनों में यह कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही जिला चिकित्सालय के वार्डो में ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से सप्लाई की जाना है उनमें ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य भी समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के वार्ड तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए जो बच्चों के लिए वार्ड तैयार किए जा रहे हैं उनमें भी पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था पलंग तक सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर दीपक सिंह ने वार्ड नंबर 3, 4 एवं 5 में डाली जा रही ऑक्सीजन पाइप लाइन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के लिए बनाए जा रहे आईसीयू वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त वार्डो का निर्माण बच्चों के हिसाब से किया जाए। जिससे इन वार्डो में भर्ती होने वाले बच्चों को अस्पताल का एहसास ना हो। उन्होंने कहा कि इन वार्डो में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं जिसमें बच्चों के लिए खिलौने टेलीविजन एवं अन्य सामान भी उपलब्ध कराये जाए।
कलेक्टर सिंह ने जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड एवं कोविड आईसीयू का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड आईसीयू वार्ड में भी बच्चों के भर्ती होने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।

डायलिसिस मशीन के लिए स्थान किया चिह्नित

रोगी कल्याण समिति के निर्णय के उपरांत कलेक्टर सीधी भर्ती में जिला चिकित्सालय पहुंचकर डायलिसिस मशीन हेतु जल स्थान चयनित किया उन्होंने पूर्व से संचालित डायलिसिस मशीन के साथ ही रोगी कल्याण समिति द्वारा संचालित की जाने वाली डायलिसिस मशीन को स्थापित करने के निर्देश दिए।

FB IMG 1626495667545

Bundelikhabar

Related posts

नाबालिक से लगातार दो बर्ष तक करते रहे दुष्कर्म

Bundeli Khabar

ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ती मिड-डे-मील योजना: एक सप्ताह से नहीं जला चूल्हा

Bundeli Khabar

होली त्यौहार में हुड़दंगियों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!