26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626149719016
मध्यप्रदेश

181हेल्प लाइन प्रकरणों के निराकरण पर जोर

Bundelikhabar

सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- कलेक्टर जबलपुर

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, राजेश बाथम सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने इस दौरान सीएम हेल्प लाइन में लंबित प्रकरणों का विभागवार समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिये और कहा कि सभी अधिकारी यह कोशिश करें कि सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण एल वन स्तर पर ही निराकृत हो जाये। कोई भी सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण बिना अटैंड किये एल-टू में न जाये, एल-वन में तार्किक व समाधानकारक उत्तर देना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के साथ अन्य लंबित पत्रों के निराकरण पर भी उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। इसके साथ ही कोविड काल में जिन शासकीय सेवकों की मृत्यु हुई है उनके निकटतम परिजन को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान अनुंकपा व अनुग्रह पर चर्चा के साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। जो व्यक्ति जिस योजना में पात्र हैं उसका लाभ दिलायें यह काम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिकता से करें। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि सेवा प्रदाय सिस्टम को मजबूत बनायें, साथ ही सौ दिन से अधिक के प्रकरणों का निराकरण शत-प्रतिशत करें। इसके साथ ही निर्देश दिये कि पिकनिक स्पॉट में बिना मास्क लगाये भीड़-भाड़ न रहे, मास्क लगवाने का कार्य सख्ती से करें ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। अंतविभागीय मामलों पर चर्चा के साथ रेडक्रास में दान करने के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक के पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। कलेक्टर शर्मा ने कहा शासन का उद्देश्य अनुरुप व बालिकाओं के कल्याण के लिए इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो इसके लिए सभी अधिकारी योजना के लाभ की दिशा में कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से लंबित पत्रों के निराकरण के साथ अनुकंपा नियुक्ति व वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया।

FB IMG 1626149715627

Bundelikhabar

Related posts

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

नहीं रुकेंगे त्रि-पंचायत चुनाव: हाई कोर्ट का स्टे देने से इंकार

Bundeli Khabar

हमला: जनपद उपाध्यक्ष पति पर फायरिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!