24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625981794718
मध्यप्रदेश

छतरपुर जिले में 1 करोड़ 28 लाख के भूमि-पूजन

Bundelikhabar

प्रभारी मंत्री ने किया 1 करोड़ 28 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

छतरपुर/ब्यूरो

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 10 जुलाई को जिला उद्योग केन्द्र नौगांव रोड छतरपुर पर 1 करोड़ 28 लाख की लागत से होने वाले अर्ध शहरी औधोगिक संस्थान नौगांव रोड छतरपुर के सीमेंट कंक्रीट सड़क, आरआरसी नाली, पुलिया व साइन बोर्ड निर्माण का भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुुआ। लघु उद्योग द्वारा निर्मित किया जाने वाला यह निर्माण आगामी 6 माह में पूर्ण होगा। इस अवसर पर विधायक प्रद्युम्न सिंह एवं राजेश प्रजापति, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा।
प्रभारी मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छतरपुर जिले के विकास के लिए आगामी दो से तीन माह में 150-200 औधोगिक-इकाइयां फर्नीचर क्लस्टर जॉन में शुरू हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिले के पिछड़ेपन को दूर करने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। जिले में रोजगार देने के साथ-साथ संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाएगी। जिले के उद्योगपति जो बाहर चले गए हैं उन्हें भी यहां आमंत्रित किया जाए जिससे क्षेत्र के विकास में उनकी भी सहभागिता सुनिश्चित हो।

FB IMG 1625981798841

Bundelikhabar

Related posts

बिन माँ की बच्ची और बृद्ध माँ को भगवान के भरोसे छोड़ कर रहे देश सेवा

Bundeli Khabar

युवक की नृशंस हत्या: ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर सर में पटक दिया पत्थर

Bundeli Khabar

प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सद्भाव से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा- गृह मंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!