26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210711 102446
मध्यप्रदेश

बिजावर दर्दनाक हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के छः लोगों की मौत

Bundelikhabar

बिजावर/संववाददाता
बिजावर नगर से सटे ग्राम महुआझाला में करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोग असमय काल के गाल में समा गए, प्राप्त सूत्रों के अनुसार एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के 6 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी, एक व्यक्ति टैंक का गड्ढा साफ करने के लिए उतरा था अचानक करंट आने के कारण उसमें जाकर फस गया दूसरे ने जैसे ही देखा तो उसको बचने वह भी गड्ढे में कूद गया इसी तरह 6 लोगों ने टैंक के गड्ढे में कूदकर अपनी जान गवा दी बाद में तार निकाला गया तब तक सारे लोगों की मौत हो चुकी थी,तत्पश्चात स्वास्थ्य केंद्र बिजावर लाया गया जहां पर डॉ मनोज पाल द्वारा छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा गया।

Screenshot 2021 0711 102438

बिजावर मुख्यालय के पास महुआ झाला आजाद नगर के नरेंद्र अहिरवार, जगना अहिरवार , विजय अहिरवार , शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 6 लोगों को इस दर्दनाक दुर्घटना में अपनी जान गवांनी पड़ी। जिस कारण सारे इलाके में मातम पसर गया मौके पर एसडीओपी एवं थानाप्रभारी सहित सारा पुलिस बल ने उपस्थित हो कर प्राथमिकी दर्ज की।

Screenshot 2021 0711 1024262

Bundelikhabar

Related posts

माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया बच्चों का विद्यारंभ संस्कार

Bundeli Khabar

छतरपुर जिले की 20 किशोरियों का हुआ चयन

Bundeli Khabar

राज कुमार धनौरा का मंत्री राजपूत पर एक बार फिर प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!