22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20240117 2115372
मध्यप्रदेश

स्त्री-रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर में आज स्पर्श वूमेन क्लिनिक के सौजन्य से सर्मथ फार्मा एन्ड मेडिकल स्टोर बरगी कालोनी पाटन में निशुल्क स्त्री-रोग एवं दंत रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे जबलपुर की जानी मानी स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा टी. मेठवानी एवं जबलपुर से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष टेहल्यानी द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया गया।

Screenshot 20240117 2115312

स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा टी. मेठवानी द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसमें महिला एवं पुरुषों की बीएसडी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निशुल्क जाँच भी की गई, जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

Screenshot 20240117 2116072

वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष टहिल्यानी द्वारा लोगों के दांत संबंधी रोगों का परीक्षण किया गया साथ लोगों को स्वस्थ जीवन सम्बन्धी सलाह भी प्रदान की गई।


Bundelikhabar

Related posts

जिला स्तरीय मटर व्यंजन प्रतियोगिता

Bundeli Khabar

बिजावर: सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देख कर चकरा रही है चक्कर की सड़क

Bundeli Khabar

गाईड लाईन का पालन न करने पर पुलिस का सख्त रवैया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!