23 C
Madhya Pradesh
November 4, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230128 WA0027
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की नरयावली विस.के ब्लॉकों में एक साथ हुई शुरुआत

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

लगातार दो माह तक ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक चलेगा अभियान।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी से प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया एवं सदर क्रमांक चार में एक साथ की गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आव्हान पर सदर ब्लाक क्र. चार में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार पचौरी के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी के द्वारा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की विधिवत शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, मुकुल पुरोहित,देवेंद्र तोमर,बाबू सिंह यादव, माधवी चौधरी,शरद राजा सेन,अवधेश शैलेंद्र तोमर,अशरफ खान,राजा बुंदेला,रवि उमाहिया, सौरभ चौकसे,अक्षत कोठारी, जयदीप तिवारी, समीर मकरानी, अबरार सौदागर,सन्दीप चौधरी,राजेश श्रीवास, वीरेंद्र चौधरी,शहबाज कुरैशी,एम आई खान,रूस्तम मकरानी, चंचल तिवारी, दीपक कुर्मी,शाहरुख खान, राजा राय आदि कांग्रेस जन मौजूद थे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के द्वारा ग्राम मेहर से ब्लॉक अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर द्वारा हिंगलाज माई के दरबार से पूजा अर्चना के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम चावड़ा से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक मुख्यालय पर मकरोनिया चौराहे से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी के द्वारा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मकरोनिया चौराहे स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई एवं डॉ सर हरिसिंह गौर तथा नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और रजाखेड़ी बजरिया स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, प्रेमनारायण चौबे,मोती पटेल, कलू गोविंद पटेल,दीपक दुबे,एड.धन सिंह अहिरवार,डाॅ विष्णु मूर्त तिवारी ,सुधीर तिवारी,सतेन्द्र दुबे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, अरविंद मिश्रा,कमल जैन, अमोल सिंह राजपूत,कमल चौधरी, इन्द्रभूषण तिवारी, मुल्ले चौधरी, सुदीप पटेरिया,पप्पू सेन,राम गोपाल खटीक, अमित नायक, राजा बुन्देला, डाॅ वीरेन्द्र लोधी, रोशन अनुरागी, एड.कमलेश नायक, मनोज पवार, पवन पटेल,दुर्गेश अहिरवार, अजय बमदेले, देवराज तिवारी,शंकर दाऊ,कपूर अहिरवार, एम्पायर मासाब, सुनील लारिया, गुड्डू रैकवार, कमलेश बाल्मीकि, महेन्द्र पटेल, प्रेम अहिरवार, संदीप चौधरी, राहुल अहिरवार, सोनू शुक्ला, अनिल तिवारी, ठाकुरदास कोरी,राकेश तिवारी, बलराम अहिरवार, प्रीतम सिंह,बाबू लोधी,पवन पटेल,राजेश तिवारी,दुलीचंद सकवार,रूपेश ठेकेदार, लक्ष्मीनारायण सोनी, सुदीप पटेरिया, संजय शर्मा,संजय रोहिदास, बलराम यादव, पवन सिंह,विश्वनाथ सिंह, केसरी सिंह, बाबूलाल रजक, सुल्तान सिंह, राजवीर सिंह, अरवल सिंह, अजीत सिंह, गोपी अहिरवार,धर्म सिंह ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, बृजेश रैकवार,अन्नू आदिवासी,मंगू अहिरवार,काशीराम, हरिराम,पूरनलाल,दीना अहिरवार, कल्याण सिंह, दुर्गेश अहिरवार आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तैयारियां जोरों पर

Bundeli Khabar

निर्देश: सहारा इंडिया 3 दिन में जमा राशि वापिस करे

Bundeli Khabar

किन्नरों ने भी उत्साह के साथ लगवाई बैक्सीन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!