23.9 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210710 WA0030
मध्यप्रदेश

बिजावर में दिखा पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश, लगाए गए नारे

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता

गुलगंज थानाप्रभारी के खिलाफ भरतोली गाँव से आये आधा सैकड़ा लोगो ने मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं शिकायती आवेदन देकर एसडीएम से कार्यवाही की माग की।
भरतोली गाँव से आये आधा सैकड़ा लोगो ने गुलगंज थानाप्रभारी के खिलाफ तहसील परिसर में मुर्दाबाद के नारे लगाए।एसडीएम राहुल सिलाड़िया को शिकायती आवेदन दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि अबैध रेत के काम मे पुलिस इंट्री फीस लेती है।शासकीय शाला में लगे रेत के डंप लगाए हैं जो पुलिस की मूक सहमति से ही लगाए गए हैं कोड़न भरतोली के राकेश सेन ने कहा बीते कई वर्षों से एक खेत की जुताई बिबाई कर अपना जीवन बिता रहे थे तभी गांव के ही कुछ दबंग लोगो ने जबरन उसके खेत अपना कब्जा करने चाहते है और जब थाने शिकायत करने गए तो उसे पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही किये उनको पुलिस थाने से दफा कर दिया जिसके बाद राकेश सेन अपनी फरियाद सुनाने अनुविभागीय अधिकारी बिजावर के समक्ष आया। लोगों के अनुसार ऐसी कई अनियमितताएं पुलिस द्वारा की जा रही हैं जिसके विरोध में आज लोग एक जुट हो कर मोर्चा खोल रहे हैं।

IMG 20210710 WA0030

Bundelikhabar

Related posts

स्कूली बच्चों की आपस में हुई चाकूबाजी में दो घायल

Bundeli Khabar

जनपद सीईओ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी

Bundeli Khabar

ग्राम पंचायत धर्मपुरा के सचिव को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!