27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3 3
देश

एमपी में देश का पहला मामला: ग्राम सभा ने कलेक्टर पर ठोका 25 लाख का मुआबजा

Bundelikhabar

बैतूल/ब्यूरो
मध्यप्रदेश के बैतूल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने यह सिद्ध कर दिया कि जागरूकता अब बढ़ने लगी है, और ग्रामीण स्तर पर भी लोग जागरूक हो गए हैं कि ग्राम सभा ने जिला प्रशासन पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।
क्या है मामला:
बैतूल जिले की एक ग्राम सभा ने कलेक्टर को 25 लाख रुपये मुआबजा देने के लिए आदेशित किया, संगीता नाम की एक आदिवासी महिला ने ग्राम सभा मे शिकायत दर्ज कराई की उसके पति ने पुलिस प्रताड़ना के चलते खुदखुशी की है पुलिस ने मेरे पति को इतना ज्यादा प्रताड़ित किया कि उसने घर आ कर कीटनाशक पी ली जिससे उसकी मौत हो गई, हालांकि उक्त घटना की शिकायत उसने पुलिस के आला अधिकारियों से भी की जिस पर कोई कार्यवाही नही की गई, जिसके बाद उसने ग्राम सभा मे अपनी गुहार लगाई, ग्राम सभा द्वारा उसके दिए गए साक्ष्यों पर बारीकी से निरीक्षण किया गया और जिला प्रशासन कमी उजागर होने पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि ग्राम सभा द्वारा जारी नोटिस में अनुसूचित जनजाति के नियमो का उल्लेख करते हुए आदिवासियों के हितार्थ बने क़ानूनों का भी उल्लेख किया गया है और नोटिस को पूर्णतः संवैधानिक तरीके से जारी किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि उक्त नोटिस पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

Screenshot 2021 0709 094119

Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

दर्दनाक हादसा: लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत

Bundeli Khabar

ममता और माकपा दोनो मिलकर भाजपा को देंगी टक्कर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!