130 दिव्यांग जनों को अमेरिका निर्मित कृत्रिम हाथ का नि:शुल्क वितरण
जबलपुर/ब्यूरो
संदीप रजक आयुक्त नि:शक्तजन और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने घर की पाठशाला व हरि कृष्ण फाउंडेशन राजस्थान द्वारा संचालित सिंधु नेत्रालय ग्वारीघाट में 130 दिव्यांग जनों को अमेरिका निर्मित कृत्रिम हाथ नि:शुल्क वितरित किए। उपरोक्त कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, सोसायटी क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. संजय मिश्रा व श्री आशीष दीक्षित सचिव इंडियन रेडक्रॉस उपस्थित रहे।
हरि कृष्ण फाउंडेशन राजस्थान से कंदर्प कुमार सोनी, घर की पाठशाला से सोनू भाटिया, पल्लवी गुप्ता ऋषि सागर एवं सिंधु नेत्रालय हेल्पिंग हैंड से महेश पुरस्वानी, डॉक्टर देवानी, नवीन, शिवानी एवं अन्य का विशेष सहयोग रहा।

