22.1 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210703 092004
मध्यप्रदेश

आवास की लेकर भी निर्माण न कराने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही- कलेक्टर छतरपुर

Bundelikhabar

पीएम आवास:किश्त लेकर भी निर्माण नही करने वालों को नोटिस दें

निर्माण के कार्य को गति देते हुए पूर्ण कराएं

छतरपुर/ब्यूरो

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए किए कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे हितग्राही जिन्हें किश्तें जारी की गई है और जिनके द्वारा आवास निर्माण का कार्य नही किया गया है, उन्हें नोटिस जारी करें। इसी तरह जो लोग जिले से बाहर चले गए और जिनके द्वारा आवास पूर्ण कराने के लिए ली गई राशि का उपयोग आवास पूर्ण कराने में नहीं किया गया है, उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाये।
कलेक्टर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में नगरपालिका एवं परिषदों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में आगे कहा कि आवास निर्माण के कार्य को गति देते हुए पूर्ण कराएं। जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे उन्हें नोटिस दें। नोटिस देने के बाद भी जो कार्य नहीं करते है तो उनके विरूद्ध पैनल्टी लगाते हुए उन्हें ब्लेक लिस्टेड कराएं। जो निर्माण पूरे हो चुके है और जिनका भुगतान लंबित है। राशि उपलब्ध होने पर उनका भुगतान तुरंत करें।
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गए की कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया संभव हो तो की जाए, इसके लिए आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि ऐजेन्डाबार की जाने वाली समीक्षा में प्रत्येक अधिकारी जानकारी लेकर मौजूद रहे, जो तय ऐजेन्डे के अनुसार जानकारी लेकर नही आएंगे, तो इस आचरण को अनुशासनहीनता मानकर कार्यवाही जाएंगी। सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों का संतुष्टीपूर्वक समाधान करने पर सीएमओ गढ़ीमलहरा, बिजावर, बक्स्वाहा एवं चंदला को बधाई दी गई।

Screenshot 20210703 092004

Bundelikhabar

Related posts

स्व. श्री नारायण प्रसाद चौधरी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar

लखनगुवां ग्राम पंचायत में मजाक बनकर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान

Bundeli Khabar

पूर्व मन्त्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया के शिवाजी वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!