27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241203 WA0020
मध्यप्रदेश

25 से होगा श्रीमद भागवत कथा रस पान

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
वैसे तो पाटन नगर संस्कारधानी में धार्मिक आयोजनों के लिए अग्रसर माना है जहाँ समय समय पर धार्मिक आयोजन किये जाते रहते हैं और लोगों कों धर्म लाभ अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त होता रहता है, इसी क्रम मे शंकर नगर गुरु मोहल्ला पाटन में 25 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो की नई साल मे 1 जनवरी को भण्डारे के साथ पूर्णाहुत किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार तीसरे बर्ष शंकर नगर गुरु मोहल्ला मे श्री रविशंकर मिश्रा जी वृंदावन वालों के मुखरबिंद से श्री मद भागवत कथा कथा का श्रवण कराया जायेगा, श्री रणधीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे सौरभ शर्मा पत्रकार एवं कविता शर्मा मुख्य यजमान रहेंगे, जिसमें श्रमजीवी पत्रकार परिषद इकाई पाटन, चौधरी मधु यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, छुट्टन यादव, मदन दुबे एवं नन्द किशोर पटेल ने आयोजन कर्ता का दायित्व निभाते हुए लोगों से ज्यादा ज्यादा संख्या मे उपस्थित हो कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।


Bundelikhabar

Related posts

अब नर्सों ने किया हाई कोर्ट का रुख

Bundeli Khabar

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने मकरोनिया में निकाला मशाल जुलूस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!