22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625283501422
मध्यप्रदेश

सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- जिला पंचायत सीईओ

Bundelikhabar

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गंत जो आवास एकरूपता एवं कालोनी के रूप में विकसित होंगे वहां पर सभी आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध करावें

ग्राम पंचायत बरकोटी कलां में सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें-
जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले
सागर/अभिलाष पवार

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने विकासखण्ड केसली की ग्राम पंचायत जैतपुर एवं बरकोटी खुर्द एवं विकासखण्ड देवरी की ग्राम पंचायत बरकोटीकलां में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गंत निर्माणाधीन आवास एवं अन्य कार्य तालाब, सामुदायिक भवन आदि का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जैतपुर में एक ही स्थान पर निर्मित आवासों को देखा एवं निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास जहां पर एकरूपता एवं एक ही कालोनी में बनाये जाएं वहां अन्य विकास कार्य जैसे स्टापडेम, तालाब, खेल मैदान, पार्क, सडक सभी सुविधाएं महैया करायें। विकास कार्यो सहित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर संचालित योजनाओं का लाभ भी उक्त हितग्राहियों को दिलावें। जैतपुर शासकीय स्कूल में खेल मैदान, तालाब के पास सौदर्यींकरण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के पास सौर्दंयीकरण कार्य के निर्देष भी सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत को दिये। वहीं ग्राम पंचायत बरकोटीखुर्द में भी आवासों का निरीक्षण किया एवं प्रगतिरत कार्यो को अतिषीघ्र पूर्ण कराने के निर्देष दिये।
ग्राम पंचायत बरकोटी कलां में सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- डॉ. इच्छित गढ़पाले, सीईओ जिला पंचायत
ग्राम पंचायत बरकोटीकलां विकासखण्ड देवरी में निरीक्षण के दौरान पहाडी पर स्थित मंदिर को देखने पहुंचें। जहां पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त मंदिर काफी प्राचीन है, जो लगभग 1000 फीट ऊंची पहाडी पर है। मंदिर पहुंचने में लगभग 500 सीढीयां है। मंदिर की सुदंरता एवं पहाडी के मनोरम दृष्य को देखकर सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिये कि मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, इसकी योजना बनावें। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसली सहायक यंत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1625283496660

Bundelikhabar

Related posts

किसान और गाँवों को आत्म-निर्भर बनाने एग्री-एक्सपो इंडिया का शुभारंभ

Bundeli Khabar

प्रदेश के मुखिया ने औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को किया निलंबित तो अधीक्षक को किया सम्मानित

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने शास.संस्थानों के किये जा रहे निजीकरण के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!