30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625285159585
मध्यप्रदेश

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundelikhabar

कोविड-19 महामारी नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर्स सम्मानित
टीकमगढ़/ब्यूरो

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य किया है। जिसके परिणामस्वरूप जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण डॉक्टर्स और पेरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों के परिणामस्वरूप ही संभव हो पाया है। ये विचार कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 महामारी नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर्स के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किये।
कार्यक्रम में श्री द्विवेदी द्वारा चिकित्सकों का सम्मानित किया गया। श्री द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं पर लोगों का विश्वास कई गुना बढ़ा है। कोरोना संक्रमण का सामना करने में सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित संबंधित अधिकारियों का भी बहुत सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार रहना है। प्रशासन इस ओर निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डॉक्टर साथियों ने कोरोना संक्रमण नियंत्रण में भूमिका निभाई है उसी प्रकार टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी आपसे सहयोग की अपेक्षा है। टीकाकरण के संबंध में व्याप्त भ्रम और भय दूर करने में डॉक्टरों का जन-सामान्य से संवाद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान कलेक्टर श्री द्विवेदी ने डॉ. सौरभ जैन, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. राहुल जैन, डॉ. महेन्द्र कोरी (बीएमओ), डॉ. अमित शुक्ला (सीएस), डॉ. अजीत जैन, डॉ. अनुज रावत, डॉ. आलोक चतुर्वेदी (बीटीओ), डॉ. एचव्ही बड़गैयां, डॉ. योगेश यादव, डॉ. अभिषेक सोलंकी, डॉ. पीके माहौर (डीआईओ), डॉ. प्रशांत जैन (बीएमओ), डॉ. मनमोहन प्रजापति, डॉ. शांतनु दीक्षित (एसएमओ), डॉ. दिनकर राठौर, डॉ. भरत घोष, डॉ. सिद्धार्थ रावत (एमओ), मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य श्री केएल जैन, डीपीएम श्री आदित्य तिवारी, डीपीएम श्री प्रबल त्रिपाठी, एमएनडी श्री इकबाल मुहम्मद, डाटा मैनेजर अभय जैन, लैब टैक्नीशियन श्री देवेन्द्र शर्मा, स्टॉफ नर्स श्रीमती सरोज कुमारी, एलटी श्री अंशुल मिश्रा, इंजीनियर श्री अभिषेक चतुर्वेदी, डीईओ श्री आशीष श्रीवास्तव, डाटा मैनेजर श्री अनुरूद्ध शुक्ला, सर्पोट स्टाफ श्री मुईन खान तथा श्री अनवर खान का कोविड-19 महामारी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पीके माहौर सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचाराी उपस्थित रहे।

FB IMG 1625285140636

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: दो पिकअप वाहनों से 20 भैसें जप्त

Bundeli Khabar

छतरपुर: होनहार बच्चों को अब निशुल्क मिलेगी आईएएस और पीएससी कोचिंग

Bundeli Khabar

छः महीनों में तैयार हो जिले का पहला विद्युत शव-दाह गृह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!