25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210924 WA00172
मध्यप्रदेश

खंडहर में मिला युवती का नरकंकाल

Bundelikhabar

रांझी थाना क्षेत्र क्राइम ब्रांच का सनसनी खेज ख़ुलासा,खंडहर में मिला युवती का नरकंकाल, आरोपी गिरफ्तार, रांझी थानांतर्गत विह्कल मढ़ई में खंडहर हो चुके सरकारी मकान में मिला 5 महीने पहले लापता हुई युवती का नरकंकाल, रांझी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को किया गिरिफ्तार, आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने ह्त्या में प्रयुक्त चाकू किया जब्त

जबलपुर/ब्यूरो

एडी. एसपी सजंय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रांझी झंडाचौक निवासी 23 वर्षीय युवती 31 मई को अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी,,जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने रांझी थाने में लिखवाई थी,,,वही परिजनों ने शक के आधार पर गंगा मैया निवासी युवक आकाश बेन के ऊपर शक जाहिर किया था,,,आकाश बेन व मृतिका की जान पहचान 2015 से थी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था,इस दौरान युवती की शादी कही और तय हो गयी,,वही परिजनों ने लड़की गायब होने के बाद आकाश बेन पर शक जाहिर किया था।

जहा रांझी पुलिस ने पूर्व में आकाश बेन को पूछताछ के लिए लगभग 4 बार थाने लाया गया था,जहा आकाश बेन हर बार अपने आपको इस मामले से अलग बताता रहा,वही जब परिजनों ने 4 माह बीत जाने की बाद भी जब आकाश बेन का नाम लिया तो क्राइम ब्रांच व पुलिस ने आकाश बेन से सघन पूछताछ की,जहा आरोपी आकाश बेन टूट गया और उसने खुसबू को घर से भगाना और उसकी विह्कल मढ़ई में चाकू से हत्या करना कबुल किया, वही आरोपी की निशानदेही पर व्हीकल के सरकारी खंडहर क्वार्टर से युवति के नरकंकाल बरामद किया गया है वही पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया हैं।
वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

जतारा विधानसभा से श्वेता अहिरवार हो सकतीं है कांग्रेस उम्मीदवार

Bundeli Khabar

फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए दवा वितरण का हुआ शुभारंभ

Bundeli Khabar

ट्रांसफर नहीं तो होगा चक्काजाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!