28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625158164162
मध्यप्रदेश

आपचन्द की बदलेगी तस्बीर – कलेक्टर सिंह

Bundelikhabar

पर्यटन स्थल आपचंद में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध -कलेक्टर सिंह
साग़र/ अभिलाष पवार
पर्यटन स्थल आपचंद में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे आपचंद गुफाओं का निरीक्षण के दौरान दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पटेल ,तहसीलदार कुलदीप पाराशर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थल आप चंद ने अत्यंत प्राचीन कालीन ऐतिहासिक गुफाएं एवं शिलालेख मौजूद है इनको सहेजने के लिए शीघ्र ही पुरातत्व विभाग के द्वारा कार योजना तैयार की जाएगी उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल आपचंद में पर्यटकको को समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध प्रदान करने के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी उन्होंने कहा कि आप चंद को जिले का सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने आपचंद मंदिर में मौजूद गिर गाय एवं उसके बछड़े को भी दुलार किया।

FB IMG 1625158169597

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे में शास. मिशनरी व धनराशि के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bundeli Khabar

कलेक्टर छतरपुर का ग्रामीण दौरा

Bundeli Khabar

सरस्वती पूजन के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!