21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625113409193
मध्यप्रदेश

खरीदी केंद्रों में खरीदी निर्देश और शर्तों का हो पूर्ण पालन- कलेक्टर

Bundelikhabar

ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन केन्द्रों में खरीदी हेतु निर्देश/शर्तो का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाये
जिले में विकासखण्ड स्तर पर संशोधन उपरांत उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण

दमोह / भारती शर्मा

विपणन वर्ष 2021-22 प्राइस सर्पोट स्कीम एवं मूल्य स्थरीकरण कोष योजनांतर्गत ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किये जाने राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किये गये है, परंतु 4 उपार्जन केन्द्रा यथा सेवा सहकारी समिति जबेरा केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2, सेवा सहकारी समिति केवलारी एवं सेवा सहकारी समिति पथरिया ई-उपार्जन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने के कारण जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार जिले में विकासखण्ड स्तर पर उपार्जन केन्द्रों में संशोधन करते हुये निर्धारण के आदेश जारी किये है।

विकास खण्ड दमोह में सेवा सहकारी समिति खिरिया मण्डला खरीदी स्थल समिति गोदाम किल्लाई,विकास खण्ड जबेरा में सेवा सहकारी समिति कोरता केन्द्र- 1 खरीदी स्थल कृषि उपज मण्डी शेड/गोदाम जबेरा, सेवा सहकारी समिति कोरता केन्द्र 2 के लिए कृषि उपज मण्डी शेड/गोदाम जबेरा, विकास खण्ड तेंदूखेड़ा में सेवा सहकारी समिति तेन्दूखेड़ा के लिए खरीदी स्थल कृषि उपज मण्डी शेड/गोदाम तेन्दूखेड़ा, विकास खण्ड पथरिया में सेवा सहकारी समिति बांसाकला खरीदी स्थल समिति गोदाम वार्ड 14, सेवा सहकारी समिति बोतराई खरीदी स्थल नया बस स्टेण्ड पथरिया, विकास खण्ड हटा में सेवा सहकारी समिति रनेह खरीदी स्थल कृषि उपज मण्डी गोदाम हटा, विकास खण्ड पटेरा में सेवा सहकारी समिति सोजना खरीदी स्थल चौबे वेयर हाउस निमरमुडा तथा विकास खण्ड बटियागढ़ में सेवा सहकारी समिति बटियागढ़ केन्द्र 1 एवं सेवा सहकारी समिति बटियागढ़ केन्द्र 2 के लिए कृषि उपज मण्डी शेड/गोदाम बटियागढ़ केन्द्र 1 एवं 2 निर्धारित किये गये हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अवैध शराब पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar

हत्या में मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!