31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625190912359
मध्यप्रदेश

मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिन से शुरू हुआ हरियाली महोत्सव

Bundelikhabar

लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया जन्म दिवस
जन्मदिवस को वृक्षारोपण दिवस के रूप में मना कर की गई हरियाली महोत्सव की शुरुआत
एक माह में रोपे जाएंगे सवा लाख पौधे : कलेक्टर सिंह

सागर / अभिलाष पवार
जन्मदिवस को हरियाली दिवस के रूप में मना कर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने नया अध्याय प्रारंभ किया है। उक्त विचार कलेक्टर दीपक सिंह ने लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव के जन्मदिन के अवसर पर रहली विधानसभा क्षेत्र में सबा लाख पौधों लगाने के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए ।
इस अवसर पर मंत्री पुत्र अभिषेक भार्गव दीपू ,जनपद पंचायत रहली के अध्यक्ष संजय दुबे , जगदीश बाबा , राकेश पटेल, शैलेंद्र साहू , भरत पंडा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर इच्छित गढ़पाले, अनुविभागीय अधिकारी रैली जितेंद्र पटेल जनपद पंचायत सागर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके मिश्रा तहसीलदार कुलदीप पाराशर, हाई स्कूल के प्राचार्य आरके गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद थे ।

FB IMG 1625160510822

मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के जन्म दिवस के अवसर पर रहली विधानसभा क्षेत्र में अंकुर योजना के तहत सवा लाख पौधों लगाने की शुरुआत हरियाली महोत्सव से प्रारंभ करते हुए कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि जन्म दिवस पर पौधारोपण करने से अच्छी कोई बात नहीं है और मंत्री भार्गव ने अपने रहली विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख पौधों रोपण करने की जो शुरुआत की है जिससे एक नए अध्याय की शुरुआत होगी ।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वृक्षों की उपयोगिता हमें कोरोना काल में पता चली जब ऑक्सीजन की अत्यधिक आवश्यकता थी और हम एक एक सिलेंडर के लिए इधर उधर देख रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को पौधे लगाकर उनकी बड़े होने तक सेवा करना चाहिए जिससे वह भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन दे सकें।

FB IMG 1625158253173

कलेक्टर सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा अंकुर योजना प्रारंभ की गई है जिसमें वृक्षारोपण के समय फोटो वायुदूत एप पर अपलोड की जाती है और उसी पौधे की 3 माह बाद फिर से फोटो लेकर अपलोड की जाती है जिससे पौधा और उसकी देखरेख होती रहती है उन्होंने कहा कि अगले माह रहली विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख पौधों का जो वृक्षारोपण किया जाएगा वह भविष्य में ऑक्सीजन प्लांट का काम करेगा ।

FB IMG 1625158265207


इस अवसर पर अभिषेक भार्गव दीपू ने कहा कि मंत्री भार्गव के जन्म दिवस पर जो वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। हम सभी ने कोरोना काल में हम सभी ने किसी न किसी अपने को खोया है उनके लिए यह वृक्षारोपण एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की अत्यंत आवश्यकता थी हम सभी ने निश्चय कर लिया था कि भविष्य में सवा लाख पौधे लगाकर ऑक्सीजन सहेजने की शुरुआत की जाएगी और आज मेरे पिता मंत्री भार्गव के जन्म दिन से शुरुआत की जा रही है ।
कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह ने विभिन्न पात्र व्यक्तियों को अनुग्रह राशि एवं दो व्यक्तियों को आवास प्रदान करने के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

FB IMG 1625190912359

Bundelikhabar

Related posts

हत्या : चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की तानाशाही से परेशान ग्रामवासी

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने विगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों के खिलाफ खोला मोर्चा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!