22.7 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Bundeli Khabar
images 4 22
मध्यप्रदेश

हनी-ट्रैप में पुलिस ही करती थी ब्लैकमेल, एसपी ने तीन को किया निलंबित

Bundelikhabar

होशंगाबाद /ब्यूरो
मध्यप्रदेश पुलिस में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां हनी ट्रेप में पुलिस कर्मी ही करते थे ब्लैकमेल और लोगों से ऐंठते थे रकम। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला सामने आया है होशंगाबाद से जिसने पुलिस मुहकमे के होश उड़ा दिए, यहां दो पुलिस कर्मी एक महिला पुलिस कर्मी के साथ मिल कर हनी ट्रैप जैसी बारदात करते थे फिर लोगों को ब्लैकमेल करके 20 हजार से 80 हजार रुपये तक ऐंठ लिया करते थे। पहले महिला के माध्यम से लोगों को होटल तक बुलाया जाता था फिर उसका वीडियो बनाया जाता था बाद में पुलिस का डर दिख कर उससे पैसे ऐंठे जाते थे। हालांकि उक्त प्रकरण में एसपी होशंगाबाद ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है एवं महिला सुनीता ठाकुर को हिरासत में लेकर सभी फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उक्त कृत्य में और कितने लोग शामिल हैं। हालांकि मामले खुलासा तब हुआ जब आरोपियों के बीच बटवारे को ले कर विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश दिए।
एसपी संतोष सिंह गौर का कहना है कि कोतवाली थाना से 7 ब्लैकमेलिंग आवेदन का रिकॉर्ड अप्राप्त है। हालांकि मामले में संलिप्त ज्योति मांझी एवं मनोज वर्मा रिश्ते में भाई बहन हैं और दोनों काफी समय से होशंगाबाद में पदस्थ है साथ ही ज्योति माझी के पति भी पुलिस बिभाग में ही पदस्थ है

images 5 18

Bundelikhabar

Related posts

प्रभारी मंत्री ने किया टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Bundeli Khabar

कैबिनेट मंत्री के बंगले से थोड़ी दूरी पर भू-माफियाओं का बीच सड़क पर कब्जा

Bundeli Khabar

म.प्र. कांग्रेस अनु. जाति विभाग ने लोकसभा एवं  विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी किये नियुक्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!