30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
images 2 2
क्राइम

दो लुटेरी दुल्हनों के साथ आठ पुरुष सहयोगी पुलिस द्वारा दबोचे गए

Bundelikhabar

पन्ना / ब्यूरो
देश भर लुटेरी दुल्हनों की खबरें रोज सुनाई देती हैं इसी क्रम में पन्ना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पन्ना पुलिस द्वारा एक अन्तर्राज्यीय गिरोह को दबोचा गया है जिसमे 2 लुटेरी दुल्हनों के आठ पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पटैरिया निवासी बरखेड़ा थाना कोतवाली पन्ना में 20 जून को शिकायत दर्ज कराई थी एक महिला और दो पुरुषों ने मिल कर मेरी शादी एक लड़की से कराई थी जो शादी के बाद 5 दिन तक मेरे साथ रही उसके बाद सारा जेबर सामान ले कर लापता हो गई। जिस पर पुलिस ने स्पेशल टीम बना कर जाँच शुरू कर दी।


माल बटवारा करते समय पकड़े-
मुखविर ने पुलिस को सूचना दी कि धाम मोहल्ला स्थित एक मकान में कोई संदिग्ध लोग रुके हुए हैं प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी ने मकान पर दबिश दी उंस समय अपराधियों के बीच माल बटवारा किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार 10 आरोपियों से तकरीबन 14 लाख 25 हजार रुपये का माल बरामद किया जिसमें 1 देशी कट्टा, 01 कारतूस, 01 लैपटॉप, 01 प्रिंटर,05 किलो चाँदी एवं 160 ग्राम सोना जप्त किया गया। इन सब के साथ 2 महिलाएं एवं 8 पुरुषों को हिरासत में लिया गया तथा 06 आरोपी अभी फरार हैं। जिनसे अभी काफी कुछ पता लगाना शेष है।


कहाँ कहाँ की बारदातें-
पुलिस के अनुसार अभी तक अपराधियों ने अपने कबूल नामा में बताया है कि पन्ना थाना अंतर्गत 05 प्रकरण, पवई थाना अंतर्गत 07 प्रकरण, सिमरिया थाना अंतर्गत 06 प्रकरण, अमानगंज थाना अंतर्गत 02 प्रकरण एवं धरमपुर अंतर्गत 01 प्रकरण बताया है। साथ ही अभी पन्ना जिले के अलावा दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और अन्य प्रदेशों में भी बारदातें करने का अंदेशा लगाया जा रहा है जिसका खुलासा पूंछतांछ के दौरान हो सकता है। उक्त प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपी जिला बाँदा, 03 आरोपी जिला पन्ना, 03 आरोपी जिला पन्ना, एवं 01 आरोपी जिला छटरपुर का बताये जा रहा है।

Screenshot 2021 0624 113517

Bundelikhabar

Related posts

अपहरण: 15 लाख रुपए की माँगी फिरौती

Bundeli Khabar

हत्या:चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या

Bundeli Khabar

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!