24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
screen 5
मध्यप्रदेश

पुलिस चौकी में चोरी, रायफल समेत 150 कारतूस उड़ा ले गए चोर

Bundelikhabar

मुरैना / ब्यूरो
मध्यप्रदेश के मुरैना पुलिस का भी गजब हाल है। यहां डकैत तो दूर पुलिस से चोर भी नहीं डर रहे हैं। रात में पुलिस इतनी गहरी नींद में सो रही है कि चोरों की धमक अपनी ही चौकी में सुनाई नहीं दे रहा है। बुधवार की देर रात चोरों ने पुलिस चौकी के अंदर घुस कर मालखाने का ताला तोड़ दिया और 2 राइफल के साथ 150 कारतूस चुरा ले गए। सुबह नींद खुली तो हथियार नहीं मिले। अब सिपाही से लेकर SP तक सब की नींद उड़ी है। मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस चाहती है कि बगैर केस दर्ज किए ही आरोपी को ढूंढ़ा जाए वर्ना बहुत किरकिरी हो जाएगी।
घटना जिले के दिमनी थाना के मिर्घान पुलिस चौकी की है। यहां पर चौकी इंचार्ज और दो सिपाही तैनात हैं। रात में तीनों सो गए। पहले से ताक में बैठे चोरों ने मालखाने का ताला तोड़ा और हाथ साफ करके भाग गए। सुबह चार बजे जब दोनों सिपाहियों की आंख खुली तो मालखाने का ताला टूटा मिला। जब अंदर देखा तो दो राइफल गायब थीं। भागते समय कुछ कारतूस जमीन पर पड़े थे। उन्हें देखकर सिपाहियों के होश उड़ गए। दोनों ने पुलिस चौकी प्रभारी और एडिशनल SP रायसिंह नरवरिया को सूचना दी गई। आनन-फानन में SP ललित शाक्यवार और पुलिस का अमला चौकी पर पुहंचा। छानबीन शुरू हुई। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।

पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाया, लेकिन सब बेकार। फिलहाल, पुलिस को चोरों का कुछ भी सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस मामले को प्रेस्टीज प्वाइंट बनाकर चल रही है। क्योंकि, इस मामले के बाद जिले में पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही है।

मनोज शर्मा, आईजी चंबल रेंज-
राइफलों की चोरी शायद नहीं हुई है। इसमें विभाग की लापरवाही रही है। आप इस संबंध में SP से बात कर लें। सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।

Screenshot 2021 0624 200202

Bundelikhabar

Related posts

अनशनकारी पार्षद रामपाल शर्मा का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Bundeli Khabar

हर्ष फायरिंग में अब परिसर में हाजिर लोग भी होंगे जबाबदार – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

भ्रष्टाचार:पचास हजार की रिश्वत लेते SDO धरे गए

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!