26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210623 WA0028
मध्यप्रदेश

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Bundelikhabar

भाजपा राष्ट्हित की विचारधारा के साथ कार्यकर्ताओं की पार्टी है- राम मनोहर तिवारी


बिजावर / कपिल खरे
बिजावर/भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष,जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने व एक देश मे दो विधान,दो प्रधान,दो निशान नही चलेंगे के नारे के प्रेरणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का बलिदान दिवस बिजावर मण्डल के सभी बूथो पर मनाया गया।विजावर भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान के मार्गदर्शन पर बिजावर भाजपा मंडल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वारा डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर सभी बूथों पर पौधरोपण कर कार्यक्रम आयोजित किये। मंडल के ग्राम अनगौर गुलगंज के मंदिर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताएं पद चिन्हों पर चलने वाली राष्ट्रहित के साथ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम,आंवला अमरूद, कटहल आदि पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया साथ बिजावर के स्थानीय जानकी निवास मंदिर परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बुंदेला, मण्डल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी, संजीव पांडेय, प्रभुदयाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, प्रवेश अग्रवाल, संतोष खटीक, भरत सिंह,जेपी ताम्रकार,राकेश तिवारी, महेश जड़िया, राजेश साहू, गौरव भटनागर,अरविंद राजपूत, तपस्वी मिश्रा,सुम्मेर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

IMG 20210623 WA0027

Bundelikhabar

Related posts

लापरवाही: ऑक्सीजन वाल्व से छेड़छाड़ के कारण संकट में आई नवजातों की जान

Bundeli Khabar

निगम कमिश्नर का तुगलकी फरमान

Bundeli Khabar

दर्दनाक हादसा – ट्रेक्टर रोटरी में फंस कर मासूम की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!