26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1669826519254
मध्यप्रदेश

सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया सभी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो : कलेक्टर

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

सागर/ ब्यूरो
सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है, सभी स्वस्थ रहें दीर्घायु हो। उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक समारोह में व्यक्त किए ।

इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि आप सभी अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं अब आप अपने परिवार के साथ खूब समय व्यतीत करें एवं स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन जिस प्रकार मिलता रहा है उसी प्रकार मिलता रहेगा उन्होंने कहा आपको जब भी मेरी आवश्यकता पड़े आप जरूर बताएं ।

कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप विदाई दी जाएगी। जिले से 40 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग के 8 स्वास्थ्य विभाग के 4 कृषि विभाग के 5 पुलिस विभाग के 5 अनुसूचित जाति जनजाति के दो पशु चिकित्सा विभाग के दो सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी वैतनिक देयकों का निराकरण हो सके और उनको कार्यक्रम में समस्त प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके।


Bundelikhabar

Related posts

टीकमगढ़: सहकारी समिति की डायरेक्टर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे

Bundeli Khabar

बिजावर: समिति सेवक की मनमानी से किसान पलायन को मजबूर

Bundeli Khabar

किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ सड़क हादसा, 13 लोग हुए घायल 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!