35.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorizedमध्यप्रदेश

टीकारण प्रोत्साहन प्रथम पुरुस्कार 15 हजार रुपये नगद

Bundelikhabar

रीवा / ब्यूरो
रीवा जिले में 18 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिये टीकाकरण प्रोत्साहन पुरस्कार प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले व्यक्ति को 15 हजार रूपये तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले तीन प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रूपये, चौथे पुरस्कार के रूप में 10 व्यक्तियों को तीन-तीन हजार रूपये तथा पांचवे पुरस्कार के रूप में 20 प्रतिभागियों को दो-दो हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। अभियान से संबंधित पोर्टल का सांसद जनार्दन मिश्र ने शुभारंभ किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की ज़्यादा से ज़्यादा लोग टीकाकरण में भाग लें ताकि जल्द से जल्द जिले को कोरोना मुक्त किया जा सके। क्योकि कोरोना जैसी वैशिक महामारी से बचने का केवल एक ही मूल मांट है और वो है मात्र वैक्सीन।


Bundelikhabar

Related posts

शासन की सड़क पर शासन का कब्जा : दुर्घटनाओं का मुख्य कारण

Bundeli Khabar

कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी

Bundeli Khabar

सागर: करोडों रुपये की चाँदी तस्करी मामला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!