21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1630443098122
मध्यप्रदेश

छतरपुर: उज्वला गैस कनेक्शन के संबंध में नए नियम

Bundelikhabar

प्रधानमंत्रीउज्जवलायोजना 2.0, उज्ज्वला_गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के संबंध में निर्देश

छतरपुर / ब्यूरो

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के तहत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए ई-केवाईसी कार्यवाही के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एसडीएम, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ और गैस एजेंसी संचालकों को समय सीमा में पात्रता और आवश्यक दस्तावेज कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें-केन्द्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ बंदियों के लिये स्वरोजगार हेतु स्पेशल प्रोजेक्ट की शुरूआत

जिसके तहत वितरक के पास पूर्व में जमा केवाईसी और नवीन आवेदन का परीक्षण कर जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बाद वितरण स्तर से केवाईसी क्लियर की जाएगी। केवाईसी क्लियर होने के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन अथवा ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कराई जाएगी। आवेदनकर्ता हितग्राही के ई-केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग के लिए स्थानीय निकाय के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करेंगे। शिविर के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार कर स्थानीय स्तर पर आवेदन भरवाने और ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को जिला स्तर पर क्लियर केवाईसी और ई-केवाईसी की प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला नोडल अधिकारी (उज्ज्वला योजना) और जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

दो दिवसीय बैक्सीन अभियान को मिलकर सफल बनायें: मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

विश्व योग दिवस के साथ महा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने अधिकारियों ने गाँव-गॉंव किया भृमण

Bundeli Khabar

बक्स्वाहा जंगल बचाने निकली साईकिल यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!