21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 25
मध्यप्रदेशUncategorized

नेशनल लोक अदालत के आयोजन की हाई कोर्ट जस्टिस श्री श्रीवास्तव ने की समीक्षा

Bundelikhabar

उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति जस्टिस श्री श्रीवास्तव ने किया नेशनल लोक अदालत के आयोजन की ऑनलाईन समीक्षा

जबलपुर / सजल सिंघई
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री मोहम्मद रफीक के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा आज मंगलवार को समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस श्री श्रीवास्तव द्वारा बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार, आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को किया जाना हैं। जिसमें सभी प्रकार के राजीनामा योग्य दीवानी एवं आपराधिक मामलों सहित प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) के अंतर्गत, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, श्रम विवाद संबंधी मामले, विद्युत एवं जल कर, बिल संबंधी (सिर्फ शमनीय प्रकरण) इत्यादि मामलें रखे जायेगे, जिनमें पक्षकारगण सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सुलह एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु प्रयास कर सकेगें। यह नेशनल लोक अदालत उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, कुटुम्ब न्यायालयों में आयोजन की जावेगी।
इसके अतिरिक्त बैठक में 26 जून को प्रस्तावित रक्तदान शिविर हेतु आवश्यक प्रभावी कदम उठाये जाने, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं पैनल अधिवक्ताओं के लंबित बिलों के निराकरण, पी.एल.वी. एवं पैनल अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम, बंदियों की अपील यथाशीघ्र प्रस्तुत करने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने, बालसंप्रेषण गृह में निवासरत बच्चों के प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण, नालसा पोर्टल पर जानकारियों के समय पर फीडिंग आदि के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रदान किये गये।
बैठक में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव गिरिबाला सिंह, अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार सिंह, उपसचिव अरविन्द श्रीवास्तव, विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान व जीतेन्द्र मोहन धुर्वे उपस्थित हुए।


Bundelikhabar

Related posts

अब हाई कोर्ट में होगा आधा घंटे ज्यादा काम

Bundeli Khabar

डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन

Bundeli Khabar

अधिकारियो की मिली भगत से नगर में डाली गई घटिया केविल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!