27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230329 WA0028
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में कर्रापुर नगर में किया संकल्प सत्याग्रह

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

संकल्प सत्याग्रह में रघुपति राघव राजाराम का किया गायन।

सच्चाई के लिये उठ रही आवाज को दबाया जा रहा .. सुरेन्द्र चौधरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की संसद से सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आव्हान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मण्डलम / नगर कांग्रेस कमेटी कर्रापुर के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कर्रापुर बस स्टैण्ड के समीप रघुपति राघव राजाराम का गायन कर संकल्प सत्याग्रह किया। संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश में जो परिस्थितियां निर्मित है, उन पर हमें विचार करने की आवश्यकता है,देश में आसमान छू रही महंगाई, बेरोजगारी की समस्या गहराई हैं। केंद्र हो या राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा जो वादे जनता से किये गये थे उन्हें पूरा करने की दिशा में इन सरकारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सत्तापक्ष से अपने अधिकारों और हक की उम्मीद करती है, जब सत्ता पक्ष उनके अधिकारों पर कुठाराघात करती हैं तो जनता विपक्ष से उम्मीद करती है और जनता के मुद्दों को संसद,विधान सभा आदि के माध्यम के उठाया जाएं लेकिन भाजपा सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी जी जब संसद में सच्चाई बताते हैं तो भाजपा सरकार के इशारे पर उनकी संसद से सदस्यता रद्द कर दी गई और सच्चाई के लिये उठ रही आवाज को दबाया जा रहा हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी। संकल्प सत्याग्रह में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल, मण्डी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व सरपंच विशाल सिंह, अवदेश सिंह,पार्षद मोहन अहिरवार,मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज पठान, निकलंक भूरे जैन,नरेन्द्र सेठी राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, इदरीश बाबू, कदम सिंह,गोविन्द उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र चौधरी, गौतम चन्द आदि विचार व्यक्त किये।संकल्प सत्याग्रह का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। सत्याग्रह में मुख्य रूप से रामावतार सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,जीवन लाल भदौरिया,सिद्धार्थ सिंह राजपूत,रंजीत अहिरवार,सत्यभान सिंह,गंगाराम, लोकमन जाटव,सहेन्द्र राठौर, भैयाराम अहिरवार,अभी जैन, लक्ष्मन रजक, वीर सिंह राय, राजा नामदेव, राज कुमार राय,रतिराम दाऊ,सौरभ सिंह,रहीश खान,महेन्द्र कुमार अहिरवार,सीताराम आदि अनेकों कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

भारत के परा-विज्ञान से पराजित हो चुके चीन ने अमेरिका के विज्ञान के आगे भी टेके घुटने

Bundeli Khabar

पुलिस थाना से चंद दूरी पर हवलदार पर चाकू से हमला

Bundeli Khabar

संकुल स्तर पर आज होगा वेक्सीनेसन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!