24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221115 WA0021
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयन्ती को पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे बिरसा मुंडा जी : पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी

महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयन्ती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यर्पण कर की गई। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बिरसा मुण्डा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे जिन्होंने सिर्फ 20 वर्ष की अल्प आयु में काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ लंबा संघर्ष किया। चौधरी ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा जी एक ऐसे नायक थे जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी,जिला कांग्रेस के महामंत्री संजय सिंह, सचिव राकेश राय, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अभिषेक पाठक,मुकेश खटीक, सुरेन्द्र करोसिया, गोपाल तिवारी, अबरार सौदागर,राजेश श्रीवास, संदीप चौधरी,दीपक कुर्मी आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में धनश्याम ठाकुर, मंगल पटेल,रामसेवक अहिरवार, महेन्द्र पटेल,अफजल खान,रघु बंसल,हिमांशु चौधरी, रवि श्यामनानी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

बरगी बांध के शाम सात बजे खोले गए सात गेट

Bundeli Khabar

जन प्रतिनिधि और अधिकारी मिल कर रहें है जागरूक

Bundeli Khabar

नवरात्रि के पावन पर्व पर दीनदयाल नगर में जित्तू खरे की शानदार प्रस्तुति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!