26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में आशी राजा और सोनू परमार एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो
छतरपुर जिले के साथ साथ मध्य प्रदेश मे अपनी एक अहम पहचान कायम करने वाले सिटी कोतवाली प्रभारी अरबिंद कुजूर ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, ज्ञात हो की छतरपुर मे पत्थरबाजी कांड से अरबिंद कुजूर न कि छतरपुर मे बल्कि समूचे मध्य प्रदेश मे सुर्खियों मे आये थे तभी से उनकी एक दबंग छवि आम जनता के बीच सराहना लूट रही थी।

क्या है मामला :
छतरपुर नगर की सिटी कोतवाली मे पदस्थ नौजवान थाना प्रभारी अरबिंद कुजूर ने खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्म हत्या कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अपने किराये के निवास पेप्टेक सिटी कालोनी मे अकेले रहते थे जिनके के उनका केयर टेकर और एक पालतू कुत्ता साथ मे रहता था बाकी परिवार सागर मे निवास करता था 6 मार्च कि शाम लगभग 6-7 बजे उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर।

कथित प्रेमिकाऔर उसका प्रेमी हिरासत में :
सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी कि कथित प्रेमिका बिजावर निवासी आशी राजा और उसके प्रेमी सोनू परमार को हिरासत मे लिया गया है एवं उनके खिलाफ बीएनएस कि धारा 108,308 एवं SCST एक्ट कि धाराओं मे प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय मे पेश किया गया, जहाँ से मा. न्यायालय द्वारा उनको 1 दिन कि पुलिस अभिरक्षा मे भेज दिया गया है,जो कल दोपहर 2 बजे समाप्त हो जाएगी जिसके बाद उनको न्यायालय मे पेश किया जायेगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि ये ब्लैक मैलिंग का कोई मामला भी हो सकता है जिसमे किसी अनैतिक दबाब के चलते थाना प्रभारी ने यह कदम उठाया है हालांकि अभी ऐसे कई सवालों के जबाब अभी शेष है जो पुलिस विवेचना मे निकल के सामने आएंगे।

सीडीआर से खुल सकते हैं कई राज:
पुलिस के साथ साथ आम जनता का भी ऐसा मानना है कि मोबाइल जब्ती के साथ कॉल डिटेल्स से भी थाना प्रभारी कि मौत के कई राज खुल सकते हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि ऐसी कौन सी मजबूरी रही होंगी जिसके चलते इस दबंग थाना प्रभारी ने मौत का रास्ता चुना।


Bundelikhabar

Related posts

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 3 एवं 4 दिसंबर को जिलों में लगेंगे विशेष शिविर

Bundeli Khabar

खंडहर में मिला युवती का नरकंकाल

Bundeli Khabar

छतरपुर:आउटसोर्स कर्मचारी को किया सेवा से पृथक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!