29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624040066224
मध्यप्रदेश

बिना सूचना के अनुपस्थित एई छतरपुर को नोटिस

Bundelikhabar

निर्माण कार्यों में संबद्ध श्रमिकों की जानकारी पंचायतवार तैयार करें

लक्ष्य आपूर्ति हेतु आश्वासन नही रिजल्ट दें

बिना सूचना के अनुपस्थित एई छतरपुर को नोटिस

छतरपुर / मोहम्मद साजिद

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा है कि निर्माण कार्यों में संबद्ध श्रमिकों की जानकारी पंचायत एवं एईवार तैयार करें और लक्ष्य आपूर्ति हेतु आश्वासन नही रिजल्ट शीघ्र दें। किसी भी योजना की लक्ष्य पूर्ति में धीमी प्रगति होने पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एई छतरपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देश दिए कि डाटा मैनेजर ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य और लंबित कार्य की सूची तैयार कर सीईओं जिला पंचायत को दें, जिसके आधार पर डेली समीक्षा की जाए। ईई आरईएस को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतें जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं उन कार्यों की ईएमबी की एन्ट्री तत्काल शुरू करें। इसी तरह की एन्ट्री विकासखण्डों में एई सब इंजीनियर से कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सप्ताहिक समीक्षा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री ए.बी. सिंह, जनपद पंचायतों के सीईओ और आरईएस विभाग के यंत्री उपस्थित थे।
बैठक में पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति की वर्तमान स्थिति पूर्ण होने की सम्भावित समय अवधि दी जा चुकी स्टॉलमेंट की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक समीक्षा में वर्ष 17-18 से लेकर वर्ष 21-22 के आवास निर्माण की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा योजना के श्रमिक बजट, लेबर कार्य, सीएम हेल्पलाइन, आयुष्मान कार्ड योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की गई।

FB IMG 1624040066224

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे में शास. मिशनरी व धनराशि के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bundeli Khabar

“ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज” प्रतियोगिता में देश के टॉप 11 में प्रदेश के 4 शहर

Bundeli Khabar

पाटन: 7 दिनों में दूसरी बस दुर्घटना में एक की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!