छतरपुर/ब्यूरो
छतरपुर में 3 जगह एक साथ रेड, सर्चिग में जुटी टीम जबलपुर। ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की टीम ने शनिवार की सुबह सहायक प्रबंधक सेवा सहकारी समिति बड़ौदाकला जिला छतरपुर प्राण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमें सर्च कार्रवाई में लगी हुई हैं, जिसमें समिति प्रबंधक के करोड़पति होने के दस्तावेज मिले हैं। छापे से सहकारी समिति सहित क्षेत्र में सुबह से हड़कंप मचा हुआ है।

डीएसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर एवी सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को सहायक समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति बड़ौदा कला जिला छतरपुर के विरु द्ध आय से अधिक संपत्ति अजिर्त करने एवं भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिली थी,जिसकी जांच में पाया गया कि आरोपी सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना के आय के विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उसके द्वारा किया गया व्यय एवं अजिर्त संपत्ति 6 गुना से अधिक है,जिस पर आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना डीएसपी एवी सिंह द्वारा की जा रही है।

विवेचना के दौरान ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपी प्राण सिंह के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीमों ने आज तड़के आरोपी प्राण सिंह के पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ लवकुश नगर छतरपुर एवं जोगा गांव गौरी हार लवकुशनगर जिला छतरपुर में एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की है। अब तक की जांच में आरोपी के पास करोड़ों रु पए की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है, सर्च कार्रवाई अभी जारी है और दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति का आकलन किया जाएगा।

