26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 10 6
Uncategorizedमध्यप्रदेश

रेत के अवैध भंडारण पर प्रशासन का नकेल

Bundelikhabar

नायव तहसीलदार एवं खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी में अबैध रेत जप्त

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- समूचे प्रदेश में अवैध खनन की गतिविधियां अपनी चरम सीमा पर चल रहीं हैं, प्रदेश के सभी जिले जहाँ छोटी या बड़ी किसी तरह की नदियां हो तो वहाँ अवैध उत्खनन की खबरें जरूर मिल जाती हैं, चूंकि बरसात आने से पहले रेत माफिया अगले 4 महीनों के भंडारण कर के रखते हैं जो बरसात के मौसम चार गुने दामों पर बेचते हैं ऐसा ही खेल छतरपुर जिले के रेत माफिया खेल रहे हैं और नदियों को छलनी करके रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं जिस पर शैलेंद्र सिंह कलेक्टर छतरपुर के निर्देशन में नायव तहसीलदार राजनागर विजयकान्त त्रिपाठी ,खनिज विभाग जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा, एवं पुलिस विभाग से एस आई शैलेंद्र सिंह रावत की संयुक्त टीम ने गंगवाहा में कई जगह पर रेत के अबैध भंडारण पर छापे मारे कार्यवाही की, तीनो विभाग की संयुक्त टीम ने दिन में छापेमार कार्यवाही कर 1480 घन मीटर अबैध रेत के डंप जप्त कर कार्यवाही की ,राजस्व विभाग खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Screenshot 20210617 002403

Bundelikhabar

Related posts

तेज रफ्तार बोलेरो ने दो-पहिया वाहन को रौंदा

Bundeli Khabar

घर में घुसकर मारपीट करने एवं हवाई फायर करने वाले 03 आरोपी लायसेंसी बंदूक सहित गिरफतार

Bundeli Khabar

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया के महावीर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!