19.5 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

ध्वजरोहण कर मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

Bundelikhabar

 पाटन /संवाददाता 

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश सदियों की विदेशी पराधीनता के बाद मुक्त हुआ था, आजादी, एक ऐसा सपना, जिसके लिए लाखों लोगों ने हँसते-हँसते अपनी बलि चढ़ा दी थी, पराधीनता की बेड़ियों में जकड़े करोड़ों भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन किसी उत्सव की तरह आया था, यह इतना बड़ा उत्सव था कि उस रात भारत के कई बड़े और छोटे शहरों में लोग घंटों जश्न मनाते रहे उसके बाद भी आजादी का खुमार कम नहीं हुआ। आज हम एक बार फिर से 15 अगस्त पर आ खड़े हुए हैं, पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है।

Screenshot 20250815 082017.Photos

इसी क्रम मे पाटन नगर के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्रतिष्ठानों मे ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, तहसील कार्यालय मे एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने तो एसडीओपी कार्यालय मे एसडीओपी लोकेश डाबर ने, पुलिस थाना पाटन मे गोपेन्द्र सिंह ने ध्वजा रोहण किया साथ ही अशासकीय संस्था भगवती शिशु मंदिर मे ठाकुर रणधीर सिंह ने, तान्या कान्वेंट स्कूल मे चरण सिंह ठाकुर ने एवं समस्त संथा प्रमुखो ने ध्वजा रोहण किया।

Screenshot 20250815 081727.Photos

ध्वजा रोहण पश्चात् नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से तो बालको ने गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, कक्षा KG1 से आशुतोष त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रो की प्रस्तुति दी तो धनंजय समर्थ शर्मा ने पहलगाम घटना पर कविता के माध्यम से लोगों को भावुक कर दिया।

Screenshot 20250815 082043.Photos


Bundelikhabar

Related posts

ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर “सागर मैराथन” में दौड़ेगा सागर

Bundeli Khabar

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सी. एम. एच ओ डॉ. गोस्वामी की हुई मौत की हो उच्च स्तरीय जांच : पूर्व मंत्री

Bundeli Khabar

बिजावर: सेल्समैन द्वारा की जा रही अनियमितताओं से लोग परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!