27.4 C
Madhya Pradesh
June 29, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundelikhabar

*Rashifal 14 June 2022: तुला राशि वाले वाहन चलाने में लापरवाही न करें, कर्क वालों का रुका काम पूरा होगा*

आज अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शनि कुंभ व सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, मकर व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल-
सूर्य इस राशि से द्वितीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे। अष्टम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
इस राशि में सूर्य,एकादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा आज दिवस को शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। राहु व चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व नीला रंग शुभ है। माता की उपासना करें।उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का वृष व गुरु का मीन गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
सप्तम गुरु व नवम सूर्य शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व राहु रिश्तों में आज तनाव ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मसूर व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल-
चंद्रमा आज द्वादश गोचर करेंगे।छात्र कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।जॉब से संतुष्ट रहेंगे।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज गुरु का पँचम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर सफलता की प्राप्ति कराएंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

9. धनु राशिफल-
आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-
तृतीय गुरु व वृष का सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व गेंहू का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
सूर्य चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-
आज सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा नवम अर्थात भाग्य भाव में है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
सीएस


Bundelikhabar

Related posts

भरण पोषण के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरपीएफ थाना अध्यक्ष केशव राणा द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षा रोपण किया गया

Bundeli Khabar

म.प्र. में निकाय एवं पंचायत चुनाव का आगाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!